Let’s travel together.

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल, एसडीओपी ने दिखाई संवेदनशीलता

0 100

 सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र के टपरा बोरिया तिगड्डा पर मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक चालक अमित पिता मलखान सिंह यादव (24) निवासी ग्राम भजिया और उसका साथी शिवम पिता रामेश्वर यादव (35) निवासी मूडरा थाना बेगमगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सागर रेफर कर दिया।

हादसे के वक्त मौके से गुजर रहे एसडीओपी अनिल मौर्य ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और डायल-112 की सहायता से तुरंत उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। बाइक सवारों के अनुसार हादसा वाहन फिसलने से हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811