Let’s travel together.

स्वामी आत्मानन्द की जन्मभूमि बरबन्दा में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग

0 194

विधानसभा में धरसीवा विधायक ने की भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने विधानसभा में शुक्रवार को राज्य की भूपेश सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के स्वामी आत्मनन्द जी की जन्मभूमि बरबन्दा में उनके नाम पर हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग भी की।
धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में आज राज्य सरकार के द्वारा चल रही प्रमुख योजनाओं को सराहा और कहां आज हाट बाजार क्लीनिक जिससे ग्राम पंचायत में वह वर्ग जो स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं उन्हें निशुल्क इलाज देकर हम उन महिलाएं जो एनीमिया से ग्रसित थी उन्हें उचित इलाज ना मिलने से बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता था जो आज उन्हें उचित स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है साथ ही भूमिहीन किसानों को जो सम्मान हमारी सरकार दे रही है जिनके पास एक एकड़ खेत नहीं है उन्हें उनके साथ हमारी सरकार न्याय कर रही है साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोलकर जो पूरे प्रदेश में शिक्षा क्रांति आई है जिससे आज हमारे क्षेत्र के हजारों गरीब बच्चे जो कहीं ना कही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से वंचित हो रहे थे आज उन्हें एक अच्छा शिक्षा का लाभ मिल रहा है। ऐसे ही शासन की अनेकों योजनाएं जो प्रदेश के साथ साथ देश भर में छत्तीसगढ़ की चर्चा हो रही है जो हमारी सरकार की बहुत ही सुखद और बेहतर कार्यशैली को दिखाता है।
अपने विधानसभा क्षेत्र की विकास को देखते हुए यहां पर आज विधानसभा में मांग की जिसमें प्रमुख रुप से स्वामी आत्मानंद की जन्म स्थली ग्राम पंचायत बरबंदा में स्वामी आत्मानंद जी के नाम से हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग साथ ही ग्राम पंचायत धनेली में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग की यहां पर कन्या हाई सेकेंडरी ना होने पर यहां बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही ग्राम पंचायत खपरी में भी कन्या विद्यालय की मांग की यहां पर भी कन्या विद्यालय दूर होने की वजह से यहां की बच्चियों को पढ़ने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं और ग्राम पंचायत बरोदा में हाई स्कूल ना होने से यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूरस्थ अन्य ग्राम में जाना पड़ता है इन परेशानियों को देखते हुए धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय की मांग की साथ ही मां बंजारी धाम खपरी एवं बोहरही धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए मांग की है और विधानसभा चौक जीरो प्वाइंट को स्वामी आत्मानंद चौक करने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप लोगों की समस्याओं को सुनने, जनता के पास जा रही है सरकार- ज्योतिरादित्य सिंधिया     |     तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर दिया मतदान का संदेश     |     भाजपा ‘नरेश’ को भी भाया काला कलर     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811