Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0 10

खेल हमें अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं – उप मुख्यमंत्री

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने उत्कृष्ट विद्यालय मार्तंड क्रमांक एक के मैदान में आयोजित 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वज फहराकर किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों के 19 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 5 नवंबर तक जारी रहेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल अत्यंत लोकप्रिय खेल है। रीवा में फुटबॉल की शानदार परंपरा रही है। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जो खिलाड़ी आज प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं वे आगे देश के लिए अपना कौशल दिखाएंगे। खेल हमें अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं। खेलों में हारने वाला सबसे पहले जीतने वाले को बधाई देता है। ऐसे भाईचारे की पूरे समाज को आवश्यकता है।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर से रीवा आये खिलाड़ियों को व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर का भ्रमण अवश्य करायें। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, श्री विक्रम सिंह, श्री रवीन्द्रनाथ, सहायक संचालक राजेश मिश्रा, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय आरके जैन, खेल अधिकारी चंदन सिंह, विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी तथा , विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811