Let’s travel together.

महोड़िया में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा बिजली संकट से परेशान लोगों ने रोका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला

0 173

अनुराग शर्मा सीहोर 

सीहोर जिले के महोड़िया गांव में पिछले कई दिनों से गहराए गंभीर बिजली संकट के चलते आखिरकार ग्रामीणों का सब्र जवाब दे ही दिया गांव में आयोजित ‘जन विश्वास कार्यक्रम’ में शिरकत करने पहुंचे जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच रास्ते में रोक लिया ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी बिजली समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, वे अपनी पीड़ा मंत्री और अधिकारियों के सामने रखेंगे

बिजली विभाग की मनमानी और तानाशाही से जूझ रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से बिजली विभाग की उदासीनता और मनमानी का शिकार हो रहे हैं। गांव में लगातार अंधेरा छाया रहता है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही, किसानों की मुश्किलें और भी अधिक गंभीर हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई के लिए मोटर पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है

खुद पैसे जुटाकर लगवाया था ट्रांसफार्मर, वह भी निकला खराब

स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि ग्रामीणों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहयोग से प्रत्येक घर से ₹500 की राशि एकत्रित की और किसी तरह नया ट्रांसफार्मर रखवाया। लेकिन विभाग की लापरवाही देखिए कि वह ट्रांसफार्मर भी महज कुछ घंटे ही चल पाया और फिर से बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई और उम्मीदें दोनों पानी में मिल गईं।

अधिकारियों और मंत्री के आश्वासन के बाद शांत हुआ आक्रोश

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों को घेरते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि बिजली विभाग की इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी। साथ ही, जल्द से जल्द गांव में नया और सुचारू ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ

 

बाईट… ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811