Let’s travel together.

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद

0 15

– बूढ़ाडोंगर की महिलाओं के जैकेट की सराहना, ट्राइफेड से बाजार उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

– मानस भवन में लगे स्टॉलों में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक, जड़ी-बूटी से लेकर बरी-पापड़ तक प्रदर्शित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मानस भवन में आयोजित जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं के स्टॉलों पर पहुंचकर संवाद किया और उत्पादों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने जिले के विकासखंडों के विभिन्न गांवों से आई महिला शिल्पकारों के प्रयासों की सराहना की। जनजातीय महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने ट्राइफेड के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

बूढ़ाडोंगर बदरवास की महिलाओं द्वारा निर्मित जैकेट की कलेक्टर ने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने ट्राइफेड अधिकारियों से कहा कि यदि इन जैकेट को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा तो महिलाओं को उचित मूल्य मिलेगा और उत्पाद को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। मेले में स्थानीय निर्माण प्रक्रिया और संस्कृति की झलक के साथ विभिन्न रोगों के उपचार के लिए जड़ी-बूटियों का भी प्रदर्शन किया गया।

मेले में ग्रामीण महिलाओं ने शुद्ध सरसों और मूंगफली का तेल, खजूर की झाड़ू, सूखा आंवला, मक्का, पौष्टिक दलिया, राजकुमारी आदिवासी द्वारा तैयार पारंपरिक डलियां और बरी-पापड़ जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मेलों से जनजातीय महिलाओं की आजीविका मजबूत होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। जिला प्रशासन की ओर से उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ विजय राज, आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ. अरविंद भार्गव, ट्राइफेड के सहायक प्रबंधक पी.एम. खदाने और जी.के. रजक सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद     |     मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला     |     पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा     |     दीपावली पर घर सजाने का शौक पड़ा महंगा, रंग-रोगन के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट     |     नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |     बाड़ी के आदिवासी सेवा संघ में 5.5 लाख का ‘वर्दी कांड’! 25 साल से कुर्सी पर जमे कोषाध्यक्ष पर संस्था को दीमक की तरह चाटने का आरोप     |     रायसेन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न     |     पीएम किसान की 24वीं किस्त का हुआ वितरण कार्यक्रम , 125 किसानों ने लिया भाग     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक     |     मौत की फैक्ट्री बनी नूतन इस्पात, सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, बरसते पानी में ग्रामीणों ने किया घेराव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811