अनुराग शर्मा सीहोर
आष्टा के विधायक गोपाल इंजीनियर द्वारा जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है। अब जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 4 के प्रतिनिधि बनारस शंकरलाल पटेल ने विधायक के इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पटेल ने स्पष्ट कहा कि यदि विधायक ने सचमुच 10 जिला पंचायत सदस्यों को खरीदा है, तो वे तुरंत उनके नामों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करें। यदि वे ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो बिना देर किए सभी जिला पंचायत सदस्यों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।