Let’s travel together.

पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार

0 274

बेगमगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं दैनिक भास्कर पत्रकार कृष्णा यादव और उनके भाई के साथ हुई घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन,

एएसपी दीपक नायक ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

रायसेन। बेगमगंज में दैनिक भास्कर के पत्रकार एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष कृष्णा यादव (बिट्टू) और उनके भाई के साथ कथित मारपीट, अपहरण और बंधक बनाकर रखने की घटना को लेकर बुधवार को जिलेभर के पत्रकारों ने रायसेन स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बेगमगंज, सिलवानी सहित जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पत्रकारों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम किया जा चुका है।

ज्ञापन के अनुसार, घटना 8 अक्टूबर 2026 की है। पत्रकार कृष्णा यादव अपने भाई देवेश यादव के साथ कार से ग्राम बिछुआ प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में ग्राम मोदकपुर के पास सड़क और नाली निर्माण कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और ग्राम भैसा तिगड्डे के पास वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई, उनके मोबाइल छीन लिए गए और कार की चाबी भी निकाल ली गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने दोनों भाइयों को जबरन बाइक पर बैठाकर मोदकपुर स्थित एक घर में ले जाकर करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान मोबाइल का पासवर्ड लेकर कवरेज से संबंधित वीडियो और फोटो डिलीट करने का भी आरोप लगाया गया है। बाद में सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई।

पत्रकारों के अनुसार, घटना में दोनों भाइयों को चोटें आईं। उपचार के दौरान देवेश यादव के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

पत्रकारों ने कहा कि घटना के सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पत्रकारों में नाराजगी है। उन्होंने मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811