Let’s travel together.

छात्रा से मारपीट के आरोप में PHE सब इंजीनियर के निलंबन की मांग, कलेक्ट्रेट में धरने का ऐलान

0 193

रायसेन। 30 सितंबर को एक छात्रा के साथ PHE अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीड़ित परिवार, हिन्दू युवा संगठन और शहर के नागरिकों ने जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में 5 अक्टूबर को जिला कलेक्टर को सूचना पत्र सौंपा गया। पत्र में कहा गया है कि 30 सितंबर को रायसेन नगर में एक PHE अधिकारी द्वारा छात्रा के साथ सरेराह मारपीट की गई। संगठन का दावा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।

निलंबन और वाहन जब्ती की मांग

सूचना पत्र में मांग की गई है कि संबंधित PHE अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके साथ ही अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त करने की मांग भी की गई है।

आज दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में धरने का ऐलान

सूचना पत्र में प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक अधिकारी के निलंबन के आदेश जारी नहीं किए गए, तो पीड़ित परिवार, हिन्दू युवा संगठन और अन्य नागरिक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। पत्र में आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने की बात कही गई है तथा मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने की FIR 

जिला कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी हे। मामले में कारवाही चल रही हे। दोषी सब इंजीनियर के निलंबन की कारवाही लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग को करना हे।

हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई तथा जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811