Let’s travel together.

युवक ने शहर भर में घूम-घूमकर अपने ‘बाबू’ के साथ मनाया वैलेंटाइन डे, युवक की हरकत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0 92

इंदौर: प्रेमी-प्रेमिकाओं का सबसे बड़ा दिन यानि वैलेंटाइन डे कल मनाया गया। लेकिन वैलेंटाइन डे के बाद से लगातार प्रेमी जोड़ों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें से कुछ मजेदार हैं तो कुछ विवादित भी हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंदौर से भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की इस हरकत को देखकर इंदौरी तो हैरान थे ही वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी बाइक पर युवती का डमी पुतला बैठा लिया था और पूरे शहर में घूम रहा था। पहली नजर में देखने से तो वो लड़की ही लगती है, लेकिन जब गौर से देखो तो पता चलता है कि वो डमी पुतला है। वहीं, वायरल वीडियो में युवक डमी पुतले को हैप्पी वैलेंटाइन डे बाबू क​हते हुए भी नजर आता है।

युवक का इस अंदाज वैलेंटाइन डे मनाना उसी को भारी पड़ गया। जी हां इस वीडियो में डमी पुतले को देखने के चक्कर में आप ये देखना ही भुल गए कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना है। ऐसे में मजे लेने के चक्कर में कोई हादसा भी हो सकता है। अपने मजे के चक्कर में युवक ने यातायात नियमों की खुलेआम छज्जियां उड़ा डाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811