Let’s travel together.

मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस में लगी आग

0 35

उज्जैन । रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना बस का टायर फटने के करण हुई थी उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिन्हें आग फैलने के पहले सुरक्षित उतार लिया गया था। इस पूरी घटना की पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

नितिन गडकरी ने किया था शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

शुभारंभ के दो दिन बाद (27 सितंबर को) इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सेवा से जुड़ी ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए थे।

उज्जैन को मिलीं 10 बसें

उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |     कुएं में फिसलकर गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत     |     जननी 108 की बदहाल व्यवस्था जांच में खुली पोल     |     बदनावर के पिटगारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; बच्ची घायल     |     मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस में लगी आग     |     छात्रा से मारपीट के आरोप में PHE सब इंजीनियर के निलंबन की मांग, कलेक्ट्रेट में धरने का ऐलान     |     नगर पालिका कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश और शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, FIR की मांग     |     राजा बुंदेला ने रंग उत्सव के कलाकारों एवं विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद     |     सोयाबीन पंजीयन शुरू, किसानों को समय पर पंजीयन कराने की अपील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811