Let’s travel together.

ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी

0 123

रायसेन। शहर में बकाया किराया और टैक्स की वसूली को लेकर नगर पालिका ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। सीएमओ सुरेखा जाटव के नेतृत्व में करीब 30 कर्मचारियों की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची। इस दौरान दुकानदारों से मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई गई। भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई भी की गई।

नगर पालिका की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बकायेदार दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। कई दुकानदारों ने मौके पर ही राशि जमा कर दी, जबकि कुछ ने बाद में भुगतान करने की बात कही। जिन दुकानदारों ने राशि जमा नहीं की, उनकी दुकानों पर ताला लगाया गया और कार्रवाई संबंधी नोटिस भी चस्पा किए गए।

दीनदयाल परिसर में भी हुई कार्रवाई

नगर पालिका की टीम दीनदयाल परिसर स्थित दुकानों पर भी पहुंची। यहां भी बकाया राशि को लेकर दुकानदारों से संपर्क किया गया। कुछ दुकानदारों ने मौके पर ही राशि जमा कर दी। नगर पालिका के मुताबिक गुरुवार को चलाए गए अभियान में करीब 5 लाख रुपये की वसूली की गई।

113 बड़े बकायेदारों पर करीब 3 करोड़ रुपये बकाया

सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि शहर में 113 बड़े बकायेदार दुकानदारों पर करीब 3 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इन दुकानदारों को पहले भी तीन-चार बार नोटिस देकर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा जा चुका है। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने पर अब नगर पालिका द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई की जा रही है।

आवासीय क्षेत्र में भी होगी कार्रवाई

नगर पालिका ने शहरवासियों से समय पर टैक्स और दुकानों का किराया जमा करने की अपील की है। सीएमओ के अनुसार टैक्स और किराए से प्राप्त राशि शहर के विकास कार्यों के साथ नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी उपयोगी होती है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आगे आवासीय क्षेत्रों में भी बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811