Let’s travel together.

आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न

0 32

सुरेंद्र जैन धरसीवां

ग्राम सांकरा वार्ड नंबर 20 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 में आंगनबाड़ी मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की आरती से हुई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी बच्चों द्वारा कविताए कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। जिन्हें प्रोत्साहित गिफ्ट समान देकर बच्चों का सम्मान किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास के अधिकारी स्वेता पाण्डेय आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से चलाई जा रही पोषण आहार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी। गांव में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई वहीं जनपद प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े सरपंच रघुनाथ साहु ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज की नींव हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। उन्होंने केंद्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की कार्य योजना की सराहना किया कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों का सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

जनप्रतिनिधि द्वारा बच्चों के लिए खिलौने दान एवं भोज का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र में जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों के लिए खेल समाग्री भेट किया जिसे पाकर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों में काफी खुशी देखने को मिला साथ ही साथ बच्चों को जनप्रतिनिधियों द्वारा न्योता भोज के रूप में पौष्टिक भोजन भी परोसा गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला बाल विकास विभाग से स्वेता पाण्डेय, जनपद प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े सरपंच रघुनाथ साहु पंच हेमंत बंजारे,नोहर धीवर,नोहर वर्मा, स्थानीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष परमानंद वर्मा भाजपा नेता ईश्वरी शर्मा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व ग्राम के महिलाए उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811