पोहरी के बेरजा खुर्द के मोहनी यादव को डीडीआरसी केंद्र पर सौंपी ट्राइसाइकिल
– दिव्यांग बोले – दैनिक कार्यों में मदद मिलेगी, शासन-प्रशासन का जताया आभार
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के तहत शिवपुरी जिले के दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
शुक्रवार को शिवपुरी के डीडीआरसी केंद्र पर पोहरी विकासखंड के ग्राम बेरजा खुर्द के दिव्यांग मोहनी यादव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भेंट की गई।
इस अवसर पर मोहनी यादव ने बताया कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें दैनिक कार्यों में मदद मिलेगी और आने-जाने में सुविधा रहेगी। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।