Let’s travel together.

ख़राब मौसम के बाद जमकर हुई ओलावृष्टि, रबी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान

0 177

 

-एक दर्जन ग्रामो की फसलों को किया प्रभावित
-ओलावृष्टि इतनी की जमीन पर फैल गई बर्फ़ की चादर

राकेश गौर गैरतगंज रायसेन

सिलवानी तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम ने अपना रुख़ बदल लिया। और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। देखते ही देखते जमकर हुई ओलावृष्टि से जमीन बर्फ की चादर के रूप में दिखाई देने लगी। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की रबी की फसलें बड़े पैमाने पर खराब होने की संभावना बन गई है।
बीते कुछ दिनों से बिगड़ रहे मौसम ने शनिवार को अपना रौद्र रूप दिखाया। शनिवार को दोपहर के समय मौसम तेज हवा तूफ़ान के साथ बारिश लेकर आया। बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि होने लगी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रामगढ़, निम्नापुर, चिकली, गुप्ति, हमीरपुर, बम्होरी समेत आसपास के क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि की जानकारी मिली है।

यहां के किसानों ने बताया कि चने के आकार से बड़े बड़े ओला आसमान से अंधाधुंध बरस रहे थे। देखते ही देखते जमीन पर बर्फ का ढेर लग गया। तथा लगभग आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि के बाद बर्फ ने पिघनले में 1 घंटे का समय लिया। इस ओलावृष्टि से रबी की खेतो में खड़ी एवं कटी रखी फसलें बड़े पैमाने पर खराब होने की सम्भवना है। क्षेत्रीय किसानों ने शासन प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा वितरण की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811