Let’s travel together.

नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण

0 27

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

न्यायालय परिसर बेगमगंज में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौहान , नायब नाजिर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा , विधिक साक्षरता से जाहिद खान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष बुंदेला , नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र शर्मा , विद्युत सहायक यंत्री नीरज गुप्ता, भूरेलाल शाक्य , एसबीआई मैनेजर तेजस्वी पटेल सहित अधिवक्तागण , न्यायालीन कर्मचारी मौजूद रहे।

अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने बताया कि आज लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग अपील, श्रम, विद्युत प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।

नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के 211 प्रकरण में 720540 रुपए ओर बिजली विभाग के 201 प्रकरण का निराकरण हुआ और 1445932 रुपए राशि वसूली हुई। वहीं बैंकों के 5 प्रकरण में 5 लाख 23 हजार की वसूली हुई। प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण आपसी सहमति किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811