Let’s travel together.

नि:शुल्क नेत्र शिविर में लोगों ने कराई आंखों की जांच,जिसमें 15 मोतियाबिंद मरीज पाए गए

0 91

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष इलियास ताज द्वारा रविवार को नगर के मंगल भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष इलियास ताज, सर्व धर्म एकता समिति संस्थापक कामरान खान ने किया।
निशुल्क नेत्र जांच शिविर हाफिज आई अस्पताल एवं मैटरनिटी होम के सहयोग से किया गया।
इस शिविर में करीबन 150 लोगों ने अपने नेत्रों की जांच कराई। जिसमें 15 मोतियाबिंद मरीज पाए गए। बताया गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
डॉक्टर फाजिल खुर्रम भोपाल ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए। दिन प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डुबे हुए हैं कि इसकी ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते है। जिससे नेत्र रोग बढ़ती जा रही हैं और लोग

अंधेपन का शिकार बन जाते हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधे पानी से बचा जा सकता है।
इलियास ताज ने बताया कि शिविर में 150 लोगों की आखों की जांच की गई, जिसमें 20 लोगों की आंख की कई जांच करने के बाद उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। साथ ही 40 लोगों को डॉक्टरों ने चश्में पहनने की सलाह दी
कामरान खान बताया कि इस तरह के कैंप समय समय पर आयोजित किए जाते है, जिससे लोगों को घर के पास समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है। कई बार लोग दिक्कत होने के बावजूद डॉक्टर के पास नहीं जाते है। ऐसे में उनकी बीमारी बढ़ जाती है। इस तरह के कैंप में लोग जांच कराने आते हैं, जहां पर जांच में गंभीर मरीजों का इलाज भी कराया जाता है, ताकि उनकी आंखों को बचाया जा सके
आयोजन किया गया है। मौके पर आसिफ मंसूरी, लतीफ मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, उमेश मंसूरी आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्वालियर जिले के उपार्जन केंद्रों का श्री संजीव कांकर ने किया औचक निरीक्षण     |     मंडीदीप में दर्दनाक हादसातालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत     |     नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811