Let’s travel together.

खेतों पर जाने और मवेशियों के लिए रास्ता नहीं होने से ग्रामीण परेशान सौंपा ज्ञापन,तालाब की पार बनने से रास्ता हुआ बंद

0 121

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले की बेगमगंज जनपद के ग्राम बेरखेडी जोरावर के किसानों और पशु पालकों ने सामूहिक रूप से तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर किसानों को खेत पर जाने और मवेशियों के आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि वे सभी बेरखेड़ी जोरावर के निवासी हैं सभी की कृषि भूमि ग्राम बेरखेड़ी जोरावर मे है, और सभी मवेशीयो का पालन करते हैं। किसानों को अपनी कृषि भूमि पर आने जाने के लिए शासकीय एवं पुस्तैनी रास्ता बेरखेड़ी जोरावर पठार जंगल के ऊपर वाली भूमि के लिए था जिस पर सभी कृषकगण आते-जाते थे, मवेशियो को लाते-ले जाते थे। और अपनी कृषि भूमि पर भी उसी रास्ते से जाते थे लेकिन शासन के द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी पार बन जाने के कारण किसानों को खेतों पर जाने और मवेशियों को जंगल ले जाने, कृषि यंत्र लाने ले जाने के लिए अब कोई रास्ता नहीं रहा है। जिससे किसान अत्यधिक परेशान हो रहे हैं मवेशी घर में ही बंधे हैं जिनका पालन मुश्किल हो रहा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों को अपने खेत पर जाने और मवेशियों को जंगल जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोगों में कैलाश कुमार, भीकम सिंह, रईस खां, बद्री प्रसाद, हरिकेश, मोतीलाल, गोलू यादव, घनश्याम, शकील खां, परमलाल अरविंद सहित ग्राम पंचायत बसिया के सरपंच उप सरपंच आदि सभी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811