Let’s travel together.

देश के तमाम हिस्सों में चढ़ने लगा है पारा कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी

106

देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जारी पूर्वानुमान में कई राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है। इस अ‍वधि में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की भी आशंका है।

लू की आशंका

इससे पहले भी अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था। अब IMD के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार 17 अप्रैल तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार 15 अप्रैल तक और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बढ़ रही है गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। साल 2023 में, फरवरी के महीने में साल 1901 के बाद से अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। यानी सौ सालों से भी ज्यादा समय में फरवरी 2023 सबसे गर्म महीना रहा था। इसी तरह मार्च 2022 ज्ञात मौसम इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा था और पिछले 121 सालों में तीसरा सबसे शुष्क महीना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811