आंगनबाड़ी,स्कूल और उपस्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र में एसडीएम प्रियंका भलावी ने ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खमरिया कला और बिछुआ जागीर में आंगनवाड़ी, स्कूल और उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम प्रियंका भलावी ने ग्राम खमरिया कला और बिछुआ जागीर का दौरा किया। खमरिया कला में आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इ
सके बाद निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद बीएमओ और ठेकेदार से निर्माण की प्रगति तथा अधूरे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं बीएमओ को आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन विधिवत शुरू कराने को कहा।

बिछुआ जागीर में आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीकाकरण कैंप का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने एएनसी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण और एनीमिया की दवा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई और स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ, जनपद सीईओ, बीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।