Let’s travel together.

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

0 258

– मुनालाल यादव अध्यक्ष एवं रानी नंदलाल चौरसिया उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध प्रस्तावित

 सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में 9 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के प्राचार्य भगवान सिंह खंगार द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय एवं समग्र शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई।

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए नरेश कुमार विश्वकर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित वर्ग, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावक, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ, विद्यालय के पूर्व छात्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

पारदर्शी एवं समावेशी प्रक्रिया से हुआ चयन

उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों के बीच शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन के लिए पारदर्शी एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई। अनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर सदस्यों का चयन किया गया।

चयनित सदस्यों में से ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल एवं वरिष्ठ स्थानीय नागरिक बृजलाल जाटव द्वारा मुनालाल जी यादव को अध्यक्ष तथा श्रीमती रानी नंदलाल चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नामों के पक्ष में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया। किसी अन्य सदस्य द्वारा नाम प्रस्तावित नहीं किए जाने से निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध पूर्ण हुई तथा उपस्थित सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, उपसरपंच एवं स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि बृजेश कुमार जाटव, वरिष्ठ भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, रवि चौरसिया, शराफ़त खां, सैयद आफ़ताब अली,नितिन माहेश्वरी कैलाश विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा शाला प्रबंधन समिति के मिडिल स्कूल के अध्यक्ष दुलीचंद जाटव, संदीप चौरसिया, नंदलाल चौरसिया, महेंद्र यादव, राकेश विश्वकर्मा, फैज मोहम्मद, रामकुमारी यादव, रामकुमारी सेन, रमा बाई, संध्या बाई, हेमलता बाई, शांति बाई, रजनी बाई, वंदना बाई पटवा, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, पूर्व छात्र आदर्श मालवीय सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्विरोध गठन से विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों में अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811