Let’s travel together.

बलराम जयंती पर किरार धाकड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

0 22

 आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, जिपं अध्यक्ष यशवंत मीणा,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन हुए शामिल

सी एल गौर रायसेन

जिला किरार धाकड़ समाज के तत्वाधान में बुधवार को नगर के यशवंत गार्डन में भगवान बलराम जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व नगर के पाटनदेव से भगवान बलराम जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें किरार धाकड़ समाज के सैकड़ो लोग उत्साह के साथ शामिल हुए, शोभा यात्रा का जगह-जगह नगर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता  सेन, समाज के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह धाकड़,पुूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवरलाल पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष छतर सिंह पटेल, वीर सिंह पटेल, हरिनारायण धाकड़, शशांक धाकड़, ब्रजमोहन धाकड़, महेश सिंह धाकड़, प्रताप धाकड़, सहीत समाज के अनेक पदाधिकारी समाज बंँधु मोजूद रहे।

इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत किए, इसके साथ ही लहंगी नृत्य का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा किरार धकड़ समाज द्वारा भगवान बलराम की जयंती मना कर समाज के इसमें सरायनीय कार्य किया हेै उन्होंने इस अवसर पर वलराम जी के जीवन चरित्र पर विचार व्यक्त करते हुए समाज को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कार समाज में ने बलराम जयंती का आयोजन कर समाज को एक सूत्र में बांधने का सराहनीय कार्य किया है, किरार समाज का कृषि में भी बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811