Let’s travel together.

जैन समाज ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम,26 जुलाई तक चोरी के आरोपी नही पकड़े तो करेगें आंदोलन

0 296

त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपियो को ना पकड़े जाने पर अखण्ड दिगंबर जैन समाज ने जताया असंतोष

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में बीते सप्ताह हुई चोरी के आरोपियों को ना पकड़े जाने व जैन समाज के लोगों को थाने मे बैठाए जाने से आक्रोषित जैन समाज ने ज्ञापन देकर पुलिस कर कार्रवाही पर नाराजगी जाहिर कर 26 जुलाई तक चोरो को पकड़ने की मांग की है। तथा आंदोलन की चेतावनी दी।
एकत्रित हुए जैन समाज के लोग मौन जुलुस के रुप में तहसील कार्यालय पहुचें। यहां पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजी वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि 4 जुलाई को त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरो के द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए गए। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाही नही की गई। ना ही आरोपी पकड़े जा सके हैं। लेकिन समाज के लोगो को थाने बैठा कर अकारण ही परेशान किया जा रहा हैं। जिससे समाज में रोष बना हुआ हैं। ज्ञापन मे स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 26 जुलाई तक चोरी के
आरोपियो को पकड़ा जावे अन्यथा जैन समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी । इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811