Let’s travel together.

नगर परिषद ने नहीं कराया 2 सालों में सड़कों का निर्माण

0 263

सड़को पर बने गडडे विधानसभा मुख्यालय की बदहाली की सुना रहे दास्तान
-सीएमओ साहब कैसे चले हम इन गड्ढे वाली सड़कों पर

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

करीब 2 साल 9 माह का प्रशासनिक कार्यकाल नगर के विकास के लिए बदनुमा साबित हो रहा है। 29 माहो में नगर में कोई भी विकास कार्य नही हो सका । हालांकि सिलवानी कस्बा नगर परिषद मुख्यालय होने के साथ ही पूर्व मंत्री, विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का विधानसभा मुख्यालय भी है इसके बावजूद भी नगर परिषद के जिम्मेदार नुमाइंदे नगर विकास को लेकर लगातार लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। नागरिको में नगर परिषद के तथा कथित क्रियाकलापों को लेकर असंतोश देखा जा रहा हैं लोगो का कहना है कि नगर परिषद के जिम्मेदार कमीशन का खेल खेल रहे हैं ।
जनवरी 2020 में नगरीय निकायो के अध्यक्षो का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा निकायो में अध्यक्ष के स्थान पर प्रशासनिक अधिकारियो को प्रशासक बना कर अध्यक्ष के अधिकार दिए गए थे। सिलवानी नगर परिषद मे भी एसडीएम को प्रशासक बना कर अध्यक्षीय अधिकार दिए गए । हालांकि प्रशासक से अधिक नगर परिषद में सीएमओ जिम्मेदार अधिकारी होता है लेकिन सीएमओं के द्वारा भी निर्माण कार्य में रुचि नही दिखाई जाकर सामग्री की
खरीदी पर फोकस किया जाता रहा।


करीब 29 माहो में नगर में ना तो क्षतिग्रस्त सड़को व
नालियो की मरम्मत की जा सकी है और ना ही नव निर्माण ही कराया गया है। नगर का विकास कराए जाने को लेकर नगर परिषद के जिम्मेदार अफसरो की ना केवल धोर लापरवाही सामने आ रही है बल्कि कार्य के प्रति अक्षमता के चलते नागरिको का असंतोश देखा जा रहा है।15 वार्डो में विभाजित नगर में विकास की योजनाए दम तोड़ चुकी है। सभी वार्डो की सड़के व नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। नागरिक क्षतिग्रस्त सड़को व नालियो की मरम्मत व नवीन निर्माण कार्य कराए जाने की मांग कर रहे है। लेकिन नप के जिम्मेदार अधिकारी नागरिको की जायज मांग को भी सिरे से खारिज कर मनमानी पूर्ण रवैया अपनाते हुए नागरिको की असंतोश रुपी आग पर धी डालने का काम कर रहे है। क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़को पर पैदल चलने में भी लोगो को परेशान हो रही है जवकि क्षतिग्रस्त नालियो का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा हैं।

सामग्री खरीदी की कराई जावे जांच

नगर को स्वच्छ बनाने, सड़को व नालियो की सफाई कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़को नालियों की
मरम्मत कराने को लेकर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नही है। नागरिक परेशान है। लेकिन स्वच्छता सहित अन्य मदो में सामग्री की खरीदी किए जाने को लेकर नपा के द्वारा सक्रियता दिखाई जा रही है। बताया जा रहा है बीते दो सालों में स्वच्छता सहित अन्य सामग्री नप के द्वारा खरीदी गई। खरीदी कार्य पर लाखो रुपए खर्च किए जा चुके है। सूत्रो की माने में खरीदी कार्य में संबंधितो को कमीशन व्यापक पैमाने पर मिलता है। जिस कारण खरीदी पर अधिक फोकस किया जाता है। हालिया दिनो में भी लाखो रुपए हाईमार्स लाईट की खरीदी की गई। इस खरीदी में भी नगर परिषद के पर उंगलियां उठ रही है। सूत्र बताते है कि हाईमार्स लाईट की खरीदी में भी लाखो रुपए के कमीशन का खेल खेला गया है। यदि प्रषासन निष्पक्ष एजेंसी से बीते दो सालो में हुई खरीदी की जांच करावे तो कमीषन का खेल उजागर हो सकता है।

नागरिको ने प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद के क्रियाकलापो की जांच करा कर स्वच्छ भारत अभियान मे लापरवाही बरतने वालो पर कार्रवाही कर नगर को स्वच्छ बनाया जावे ।
2 वर्षों के कार्यकाल में जहां नगर पंचायत में अध्यक्ष नहीं होने की वजह से विकास कार्य पूर्ण तरह से रोका लेकिन कहीं ना कहीं अधिकारी एवं कर्मचारियों का विकास किसी भी हद तक नहीं रख पाया अगर इन 2 वर्षों की उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो कई अधिकारी कर्मचारी भारी भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाई पड़ सकते हैं लेकिन आखिरकार जांच करे तो कौन वह नगर के लोगों ने इस मामले को लेकर सख्त से सख्त जांच एवं कार्रवाई की मांग की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने बंडोली गांव में साढ़े सैंतीस लाख रू के पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया     |     रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ 5.50 लाख का फ्रॉड होने से बचा, आईपीओ में ज्यादा रिटर्न दिलाने के नाम पर फंसाया     |     ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत     |     असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती::परीक्षा के नंबर नहीं बताए,सीधे इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट दे दी     |     साइकिल मैराथन के साथ होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज     |     नहीं सुधर पा रहा ऐतिहासिक स्थल पर बिजली का ढर्रा,जलकर गिर रही केबल     |     राज्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व किया आभार व्यक्त     |     मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त     |     गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी  से किसानों का पंजीयन प्रारंभ     |     घने कोहरे के बीच बालमपुर घाटी पर चार ट्रक हुए खराब ,चारों बीच रोड पर खड़े रहे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811