Let’s travel together.

14 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में इस बार चार सोमवार, बनेंगे सात विशेष योग

0 151

महादेव शिव का प्रिय, मनभावन सावन महीने की शुरुआत इस वर्ष 14 जुलाई से होगी। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 18 जुलाई को होगा। वहीं सात विशिष्ट योग भी बन रहे हैं। इनमें रवि योग तीन बार बनेगा। शेष चार योग अलग-अलग दिन बनेंगे। सावन के पहले सोमवार, 18 जुलाई को शोभन और रवियोग रहेंगे। दूसरा सोमवार 25 जुलाई को रहेगा। सोम प्रदोष होने के कारण दूसरे सोमवार का विशेष महत्व हो गया है। उस दिन सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। तीसरे सोमवार, एक अगस्त को प्रजापति और रवियोग बनेंगे। 8 अगस्त को चौथा सोमवार पुत्रदा एकादशी को पड़ेगा।

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय है। इस दिन पद्म और रवियोग बन रहे हैं। भगवान शिव की अर्चना के लिए सावन अति विशिष्ट माना गया है। इस मास के सभी सोमवार, त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि पर उपवास रखते हुए पूजा-अर्चना करनी चाहिए। रुद्राभिषेक से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। शिवपूजा से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

अन्य प्रमुख व्रत-पर्व
25 जुलाई को प्रदोष, 26 जुलाई को मास शिवरात्रि, 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या, 31 जुलाई को हरियाली तीज, दो अगस्त को नागपंचमी और 12 अगस्त को रक्षाबंधन।

खास बातें
– संतान सुख की प्राप्ति के लिए महादेव का दूध से करें अभिषेक
– शिवभक्ति के लिए गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए
– उत्तम वर की प्राप्ति के लिए श्रावण के प्रत्येक सोमवार का व्रत
– आरोग्य सुख एवं व्याधियों से निवृत्ति को श्रीमहामृत्युंजय मंत्र का जप
– आर्थिक समृद्धि के लिए शिवस्तोत्र का पाठ और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811