Let’s travel together.

तेज हवा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई भारी बारिश, जगह जगह भरा पानी

0 184

तालाब पानी निकासी रुकने से अस्पताल रोड सहित अस्पताल में घुसा पानी
ईद की नमाज पढ़ने वालों को भी दो से ढाई फीट पानी से निकलना पड़ा

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

करोड़ों की सौगात मिलने के बाद भी पानी निकासी रुकने से अस्पताल परिसर हुआ लबालब मरीजों को तो परेशानी उठानी ही पडी साथ ही स्तूप रोड पर लगभग दो से ढाई फीट पानी रहा जिससे आज ईद के दिन नमाजियों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा ।धरी रह गई बारिश पूर्व पानी निकासी तैयारी । पूर्व में आशंका जताई गई थी परन्तु प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया ।
जानकारी के अनुसार नगर में गुजरी रात हवा बादलों की बिजली की गड़गड़ाहट के बीच भारी बारिश हुई नगर में बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया इसी के साथ बिजली ने भी नगर वासियों का साथ छोड़ दिया था रातभर भारी बारिश ने अपना तांडव मचाया नगर के बीचोबीच मदागन तालाब लबालब हो गया जिससे पानी रामलीला मैदान की सडक पर लगभग तीन फिट पानी बह गया जिससे लोगों को आना जाना रुक गया इसी के साथ तालाब का पानी अस्पताल परिसर में भर गया।

इतना ही नहीं स्तूप रोड पर लगभग दो से ढाई फीट पानी भरा रहा जिससे स्तूप मार्ग पर पैदल चलना ठप्प हो गया तथा मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी । इतना ही नहीं आज ईद का मुख्य त्योहार होने से मस्जिद पहुंचने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी सड़क पर भरे दो से ढाई फिट पानी में से गुजरना पड़ा पानी निकासी की बारिश पूर्व तैयारियां धरी की धरी रह गई तथा लोगों को मशक्कत उठानी पड़ी । वैसे तो नगर की करोड़ों की सौगात मिलना की खूब चर्चा चल रही है परन्तु नगर में पानी निकासी न होने से सवाल खड़े होने लगे हैं जबकि करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाले सिविल अस्पताल भवन के

निर्माणाधीन भवन से तालाब निकासी पानी बंद हो गया हालांकि इसके भूमि पूजन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे तब एसडीएम एवं नगर परिषद प्रशासक को नगर के लोगों ने अवगत कराते हुए बारिश में समस्या खड़ी होने से अवगत कराया गया था तब उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि पानी निकासी करवाई जाएगी परन्तु उस समय आशंका जताई थी तथा पानी निकासी समस्या अखबारों की सुर्खियां भी बनी थी तब सीएमओ नप द्वारा निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था तथा पानी निकासी व्यवस्था बनाई रखने के निर्देश दिए गए थे परन्तु ऐसा कुछ हो नहीं सका तथा पानी सड़कों पर भर गया जिससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ा । शीघ्र पानी निकासी व्यवस्था नहीं व्यवस्थित की गई तो बारिश में लोगों को और अधिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811