Let’s travel together.

वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

0 103

भोपाल। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, अटूट साहस और सकारात्मक सोच से मात देने वाली वरिष्ठ फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन सोमवार को उनके निवास पर हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लगा रहा

जन्मदिन समारोह में विशेष रूप से विदिशा से उनकी बहन रेणु खत्री, गिरीश खत्री, शिखर खत्री, विद्या सोन्हिया (अध्यक्ष, प्रतिभा सांस्कृतिक समिति), अंशु गुप्ता ( अध्यक्ष NH 12 वुमेंस क्रिएटिव ग्रुप), आभा, अर्चना सक्सेना सविता मालवीय, अनीता आर्य (अध्यक्ष, दामिनी की आवाज), रश्मि अग्रवाल (संचालिका, संस्कार सुधा संस्था), स्मिता सोमकुंवर, सरोज घनघोरिया, श्रद्धा वर्मा, शमा खान, पारुल शर्मा, निमिषा सक्सेना एवं रूबी शर्मा सहित अनेक शुभचिंतक अचानक उनके घर पहुँचे। सभी ने केक काटकर मीनू सिंह का जन्मदिन मनाया और उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मीनू सिंह ने अपने लंबे अभिनय सफर में फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच पर अनेक यादगार भूमिकाएँ निभाकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अभिनय के साथ-साथ उनका संघर्षपूर्ण जीवन भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कैंसर जैसी कठिन बीमारी से जूझने के बाद जिस साहस, धैर्य और मुस्कान के साथ उन्होंने जीवन को नई दिशा दी, वह हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह के दौरान विद्या सोन्हिया द्वारा समर्पित यह शेर भी सभी की सराहना का केंद्र बना—

“हौसलों की रोशनी से हर अँधेरा हार जाए,

जो मुस्कुराकर जी सके, वही जीवन सँवार जाए।

मीनू दी, आपकी हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,

जन्मदिन का हर पल खुशियों से जगमगाए।”

अन्य सभी शुभचिंतक सुनील सोन्हिया, आर के दादोरिया एवं नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन के कलाकार एवं देवजीत सरकार आदि ने कामना की कि मीनू सिंह स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा अपनी कला, व्यक्तित्व और संघर्षमयी जीवन-यात्रा से समाज को आगे भी प्रेरित करती रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811