Let’s travel together.

सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

0 35

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल की टीम ने की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

    सुरेंद्र जैन धरसीवा

क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से शुरू निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत मांढर के बाद अब धरसींवा के सेवा सदन में चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से गरीबों को लाभान्वित किया।

जन-जन तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा सेवा सदन, धरसींवा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने शिरकत की और अस्पताल प्रबंधन तथा डॉक्टरों की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्रवासियों को परामर्श एवं चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. स्नेहिल गोस्वामी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. देवव्रत हिशीकर (कैंसर रोग विशेषज्ञ),डॉ. कोशलेश तिवारी (मूत्र रोग / यूरोलॉजी विशेषज्ञ) ने उपस्थित रहकर मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं बचाव के उपाय बताए।

oplus_3145728

इस शिविर में धरसींवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आम जनता ने शिविर का लाभ उठाते हुए विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांचें करवाईं।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आज बेहद खुशी और संतोष का दिन है कि हमारे धरसींवा क्षेत्र के सेवा सदन में इतने बड़े स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन हुआ है।हम सब जानते हैं कि ‘पहला सुख निरोगी काया’ होता है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ है, तो हम अपने परिवार, समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकते हैं। अक्सर देखने में आता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, या फिर समय और संसाधनों के अभाव में बड़े डॉक्टरों तक नहीं पहुँच पाते। विशेष रूप से हृदय, कैंसर और किडनी/मूत्र रोग जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर जाँच और पहचान होना बहुत जरूरी है।आज हमारे सौभाग्य की बात है कि रायपुर के इतने बड़े और विशेषज्ञ डॉक्टर स्वयं चलकर आपके बीच आए हैं। आज जो भारी संख्या में आप सभी क्षेत्रवासी यहाँ आए हैं और इस शिविर का लाभ उठा रहे हैं, यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता यही है कि धरसींवा के हर एक नागरिक को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें। कोई भी व्यक्ति केवल पैसों या सही सलाह की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।

भविष्य में भी हम ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन पूरे क्षेत्र में लगातार कराते रहेंगे ताकि गाँव-गाँव तक उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएँ पहुँच सकें।मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि केवल बीमारी के समय ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जाँच कराते रहें। आज जिन डॉक्टरों ने आपको जो सलाह और दवाइयाँ दी हैं, उनका पालन करें और अपने परिवार को भी जागरूक करें।इतने बड़े स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन के लिए मैं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर की पूरी टीम का और विशेष रूप से यहाँ आए विशेषज्ञों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

एमएमआई नारायणा प्रबंधन ने बताया कि संस्थान भविष्य में भी सामाजिक सरोकार के तहत समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811