Let’s travel together.

आदि शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष में विशेष व्याख्यान आयोजित

0 174

· सांची विश्वविद्यालय और आई.सी.पी.आर का संयुक्त प्रयास है व्याख्यान

· डॉ. दीक्षानंद सरस्वती देंगे विशेष व्याख्यान

· गुरुत्व दर्शन के आध्यात्मिक स्वरूप पर होगी चर्चा

रायसेन।  सॉंची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय आदि शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष में कल यानी 28 जुलाई, 2026 को भारतीय दार्शनिक दिवस मनाने जा रहा है। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), नई दिल्ली के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न वक्ताओं के विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए हैं।

गुरुतत्त्व दर्शन : भारतीय ज्ञान परम्परा में गुरु का दार्शनिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप” विषय पर विश्वविद्यालय के ग्रंथालय के सेमिनार हॉल में यह आयोजन प्रात: 11.30 बजे रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर विदिशा स्थित योगाश्रम के परम पूज्य स्वामी डॉ. दीक्षानंद सरस्वती जी सम्मिलित होंगे।

उनके अलावा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के डीन, रिसर्च, डेवलपमेंट एवं आयुर्वेद विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार सिंह अपने लाभकारी विचार रखेंगे होंगे। इनके अलावा सागर डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरूण कुमार साव भी इस व्याख्यान में सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811