रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता और सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में खुशी की लहर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सलामतपुर थाने की दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को पदोन्नति मिलने पर उनके कंधे पर दूसरा स्टार लगाया गया। यह सम्मान रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह ने औपचारिक रूप से प्रदान किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सुनील शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करते रहेंगे।
चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने पदोन्नति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक जिम्मेदारी लेकर आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।
सुनील शर्मा की पदोन्नति से दीवानगंज क्षेत्र के दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मुकेश साहू, सुरेश साहू, सेमरा सरपंच भानु लोधी, नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी, ग़ीदगढ़ सरपंच लीला किशन ,अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार,सहित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों बधाई और शुभकामनाएं दी। वही पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।