Let’s travel together.

रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

0 57

सी के पारे रायसेन

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में  निवासी अशोक नगर, रायसेन निवासी माया बघेल ने अपनी समस्याओं को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं जनसुनवाई में रखीं।

माया बघेल ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी आयु 58 वर्ष है तथा वे लंबे समय से आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे और तब से उन्हें किसी प्रकार का भरण-पोषण नहीं मिल रहा है। वर्तमान में वे अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही हैं।

आवेदन में उन्होंने परिवार आईडी, समग्र आईडी, राशन कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनवाने के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। साथ ही तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने एवं भविष्य में वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने की भी मांग की गई है।

जनसुनवाई के दौरान माया बघेल एवं अन्य ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से माननीय कलेक्टर महोदय को सुनाईं। इस पर कलेक्टर महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि पात्रता के अनुसार उनका कार्य किया जाएगा तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811