Let’s travel together.

रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

0 82

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत नरखेड़ा स्थित करीब 50 वर्ष पुराना कुलहड़िया रेंज हनुमान मंदिर आज क्षेत्र की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही वजह है कि हर मंगलवार और शनिवार को आसपास के 50 से अधिक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित सोमनाथ शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले 18 वर्षों से अखंड घी की ज्योत निरंतर प्रज्वलित है। आने वाले समय में मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नरखेड़ा पंचायत धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनती जा रही है। गांव में स्थित बद्री धाम हनुमान मंदिर, रेंज हनुमान मंदिर और निर्माणाधीन धोलाघाट हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं। हाईवे-18 पर दुर्गा माता और भगवान शिव के मंदिर भी स्थापित किए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का धार्मिक महत्व बढ़ा है।

धोलाघाट हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष जनवरी माह में श्रीमद्भागवत कथा और रामचरितमानस का भव्य आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और विशाल मेले का आयोजन भी होता है।

ग्राम पंचायत नरखेड़ा के सरपंच रामदयाल लोधी ने बताया कि हाल ही में विधायक निधि से 4 लाख रुपये की लागत से बिजली का टावर और हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। मंदिर परिसर के विकास के लिए अन्य कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं।

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक आयोजनों और लगातार हो रहे विकास कार्यों के कारण नरखेड़ा पंचायत अब क्षेत्र की नई धार्मिक पहचान बनकर उभर रही है, जहां हर सप्ताह श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब देखने को मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811