Let’s travel together.

साइबर ठगी का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

0 101

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले की बेगमगंज पुलिस ने एक शातिर साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश ,जो लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी कर रहा था। मामला उस समय सामने आया जब ग्राम बिजौरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी गुमशुदा बेटी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऑनलाइन उपलब्ध रिपोर्ट से मोबाइल नंबर हासिल कर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बेटी को तलाशने का झांसा दिया और पैसे ऐंठ लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निवाड़ी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बेगमगंज के ग्राम बिजौरा निवासी नरेश लोधी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बेगमगंज में दर्ज कराई थी। इसी रिपोर्ट का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने फरियादी का मोबाइल नंबर हासिल किया और पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया। आरोपियों ने बेटी को खोज निकालने का दावा करते हुए पहले 2 हजार रुपये की मांग की। फरियादी ने भरोसा कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 5 हजार रुपये और मांग लिए, तब फरियादी को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर बेगमगंज थाने में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक और एसडीओपी सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव उईके ने विशेष टीम गठित कर साइबर ठगों की तलाश शुरू की।

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया किपुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर पुलिस टीम निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंची, जहां से दो आरोपियों पुष्पेंद्र पाल (25) निवासी ग्राम मनेथ और अखिलेश यादव (38) निवासी ग्राम गोवापूर्वी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और क्यूआर कोड भेजकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें और पुलिस अधिकारी बनकर पैसे मांगने वालों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811