Let’s travel together.

लाखों की लागत से निर्माणाधीन लैब भवन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

0 21

उपयंत्री की देख रेख में हुआ घटिया निर्माण कार्य

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा भले ही शिक्षा व्यवस्था को चुस्त – दुरुस्त करने व बच्चों के उदगम भविष्य हेतु लाख प्रयास किये जा रहे हो पर शासन के नुमाइंदे इन प्रयासों को पलीता लगाने से नही चूक रहे है। मामला नगर के बीचोबीच स्थित पीएमश्री विधायल में लगभग 48 लाख की लागत से हो रहे लैवो का है उक्त लैबो के निर्माण कार्य का ठेका आरईएस विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराकर ठेके पर कराए जाने हेतु दीपक इंटर प्राइजेज के मालिक संदीप जैन को सोपा गया था लेकिन व्यस्तताओं के चलते ठेकेदार द्वारा कार्य देखना तो दूर की बात है लेकिन कराये जा रहे लाखों के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी रखने की भी फुर्सत तक नही हैं और प्रमुख ठेकेदार द्वारा पेटीदार को और पेटीदार द्वारा छोटे पेटीदार को निर्माण कार्य कराए जाने का जिम्मा सोपा गया था जो घटिया निर्माण कार्य के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है

सूत्रों की माने तो संपूर्ण निर्माण कार्य सह पेटीदार प्रमोद अहिरवार निवासी वाजना द्वारा कराया जा रहा है

निर्माण कार्य मे लगे भ्रष्टाचार के आरोप

हजारों स्कूली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु शासन की मंशानुरूप लाखों की लागत से कराये जा रहे लैवो के निर्माण कार्य मे देखी जा रही भारी अनियमितताएं अब नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है, लोगो ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ठेकेदार द्वारा सैकड़ों स्कूली छात्राओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ व भ्रष्टाचार युक्त निर्माण कार्य की जाँच कराने की माँग की है

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का आरोप

पीएम श्री कन्या विद्यालय में चल रहे लैबो के निर्माण कार्य में जहां एक ओर मिट्टी युक्त रेत और घटिया स्तर की ईंट का उपयोग किया जा रहा है तो वहीं संपूर्ण निर्माण कार्य में कम सीमेंट लगाए जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं जिसके स्पष्ट प्रमाण निष्पक्ष जांच के दौरान देखे जा सकते हैं

कार्य को लेकर उठे सवाल

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे लाखों के निर्माण कार्य पर शासन/प्रशासन की प्रकिया क्या होगी ? निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कैसे सम्पन्न होगा ?भ्रष्टाचार युक्त निर्माणाधीन इमारत की क्या जाँच होगी?क्या जाँच उपरांत दोषियों पर कार्यवाही होगी ?

 

निर्माण कार्य में व्याप्त भारी अनियमितताएं

निर्माण कार्य मे ठेकेदार संदीप जैन द्वारा पेटी ठेकेदार के बाद सह पेटी ठेकेदार को सौपें गए दायित्वों के बाद निर्माण कार्य में उपयोग किये गए रफ मटैरियल सहित पर्याप्त सुविधाओं व अव्यवस्थाओं के बीच व्यापक पैमाने पर की गई अनियमितताओं ने उक्त निर्माण कार्य को भ्रष्टाचार रूपी आग में झोंकतें हुए स्कूली छात्राओं के भविष्य पर कुठाराघात की हैं।

इनका कहना है

हम सक्षम अधिकारी को पहुंचाकर बन रही नवीन बिल्डिंग का मुआयना करायेगे और अगर बिल्डिंग में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है तो उचित कार्यवाही करेंगे

नमः शिवाय अरजरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811