Let’s travel together.

गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम

0 37

ICAI की पहल से विद्यार्थियों को मिलेगा शांत एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध होगी सुविधा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर शिवपुरी सीए एसोसिएशन एवं शिवपुरी CPE स्टडी चैप्टर ऑफ CIRC ऑफ ICAI द्वारा बाणगंगा स्थित *पशु रक्षक संघ द्वारा संचालित गौशाला* में गौसेवा एवं गो-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने गौसेवा कर समाज के प्रति अपनी सेवा एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शिवपुरी CPE स्टडी चैप्टर के संयोजक सीए विजय कुमार गुप्ता ने शहर के सीए विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI के सहयोग से शिवपुरी में एक आधुनिक सीए रीडिंग रूम स्थापित किया जा रहा है। यह रीडिंग रूम शगुन आर्केड, द्वितीय तल, नवग्रह मंदिर के पास, कमलागंज, ए.बी. रोड, शिवपुरी में संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह रीडिंग रूम सीए विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा।

चैप्टर के उप संयोजक सीए निमेष गोयल ने कहा कि शिवपुरी में लंबे समय से इस प्रकार की अध्ययन सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। रीडिंग रूम शुरू होने से सीए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा और उनकी सफलता में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कोषाध्यक्ष सीए मोहित जैन ने बताया कि रीडिंग रूम में विद्यार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी तथा यह सुविधा नाममात्र के शुल्क पर प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए धर्मेन्द्र जैन, सीए आशीष गोयल, सीए अखिल गोयल, सीए सत्यप्रकाश अग्रवाल, सीए कमल सिंह कुशवाह, सीए सोमेश जैन, सीए वेदांत सिंघल, सीए संयम जैन, सीए अतुल अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, सीए सेतु अग्रवाल, सीए दिव्यांश गुप्ता, सीए नैंसी अग्रवाल एवं सीए वैशाली अग्रवाल* सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा में सहभागिता निभाई तथा शिवपुरी में रीडिंग रूम की स्थापना को सीए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811