Let’s travel together.

हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

0 20

सी के पारे 

हरदा ।जिले के ग्राम जाट गुराड़ियां के वीर सपूत हवलदार संतोष कुमार जाट के वीरगति प्राप्त होने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

3 जुलाई  को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जाट गुराड़ियां पहुंचा, जहां सेना के जवानों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और “भारत माता की जय” तथा “अमर रहे वीर जवान” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

शोकाकुल परिवार के प्रति सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। देश हमेशा अपने इस वीर सपूत के बलिदान का ऋणी रहेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811