Let’s travel together.

गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच

0 14

– हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. चिराग चौक्से ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, ईसीजी सहित कई जांचें निःशुल्क

 सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की‌ गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत कार्यालय गढ़ी में रविवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उबुंतू हार्ट एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, भोपाल द्वारा निःशुल्क हृदय रोग निवारण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क़स्बा गढ़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. चिराग चौक्से ने मरीजों का हृदय संबंधी परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर बीपी शुगर, पल्स, वजन तथा ईसीजी की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार एवं आवश्यक जांच कराने की सलाह भी दी गई।
हृदय रोगों के प्रति किया गया जागरूक
चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन तेज होना, थकान, चक्कर आना तथा उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई।
चिकित्सकीय टीम रही मौजूद
शिविर में सीनियर मैनेजर असमा खान, मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ एवं मार्केटिंग टीम ने मरीजों का पंजीयन, जांच एवं उपचार व्यवस्था संभाली। सभी मरीजों की व्यवस्थित जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का रहा सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, समाजसेवी भागचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिजवान खान उप सरपंच बृजेश जाटव खेमचंद चौरसिया, आफताब अली, नीरज पंडा, प्रकाश जाटव, राहुल जाटव, राहुल जाटव, अंकित यादव, सहित स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने की सराहना
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को विशेषज्ञ हृदय चिकित्सक की सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हुईं। बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811