Let’s travel together.

27 दिसंबर को रफ़ी साहब की यादों को समर्पित ‘यादें रफ़ी’ कार्यक्रम रविन्द्र भवन में

0 85

भोपाल। हिंदी फ़िल्म संगीत की अमर और कालजयी आवाज़ मोहम्मद रफ़ी की स्मृतियों को समर्पित संगीतमय कार्यक्रम ‘यादें रफ़ी’ का आयोजन 27 दिसंबर को रवीन्द्र भवन में किया जा रहा है। यह आयोजन रफ़ी साहब के 101वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रखा गया है।
मोहम्मद रफ़ी हिंदी फ़िल्म संगीत के ऐसे महान गायक थे, जिनकी आवाज़ ने हर भाव—चाहे वह प्रेम हो, विरह, भक्ति, देशभक्ति या हास्य—को जीवंत कर दिया। अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी के कारण रफ़ी साहब दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करते रहे। उन्होंने दिलीप कुमार, देव आनंद, राजेंद्र कुमार, शम्मी कपूर और मनोज कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के लिए अपनी आवाज़ दी और उनके किरदारों को यादगार बना दिया।
रफ़ी साहब ने हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए और संगीत को एक नई ऊँचाई प्रदान की। उनकी सादगी, विनम्रता और कला के प्रति समर्पण आज भी कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके गीत आज भी हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों को भावुक कर देते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर आशु हैं, जबकि सह-आयोजक प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, राजीव श्रीवास्तव एवं अजीत सक्सेना हैं। इस संगीतमय संध्या में भोपाल के अनेक प्रसिद्ध गायक एवं गायिकाएं रफ़ी साहब के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, इंजीनियर आशु, ईशान जैन, शैलेश श्रीवास्तव, रघुबीर उबेजा, सुशील कैथिल, फाल्गुनी पुरोहित, संगमित्रा खैरनार, अभिमान सोनवणे, अवतार मेहरा, तनिषा कुलश्रेष्ठ, सुनील सोन्हिया, किशोर पाठक, डॉ. टी.एन. दुबे एवं संजय तिवारी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी। संगीत प्रेमियों के लिए यह संध्या रफ़ी साहब की मधुर यादों में डूबने और उनके अमर गीतों का रसास्वादन करने का एक सुनहरा अवसर होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में जनविश्वास शिविर: नवागत कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र     |     महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तेजी से हो रहे प्रयास: शिवराज सिंह चौहान     |     गुरुकुल स्कूल बस और आइशर ट्रक में भिड़ंत!बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़     |     LNCT के पास NH के नए पुल की एप्रोच फिर धंसी.. बड़े हादसे को आशंका     |     सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग पर सड़क पर उतरीं महिलाएं     |     दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811