सी के पारे
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम, रतलाम, गुना, दमोह, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना,दतिया छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा और शहडोल जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कई क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खुले मैदानों में जाने से बचने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
बारिश की इस गतिविधि से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो सकता है।
“मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।”