Let’s travel together.

दबंगो ने युवक को किया अगवा,पुलिस ने लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट,कलेक्टर एस पी के नाम दिया ज्ञापन

0 91

तारकेश्वर शर्मा सिलवानी रायसेन

तहसील के ग्राम धनगवां में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी जैथारी में अपने पुत्र के साथ मारपीट कर दबंगों द्वारा अपहरण किए जाने की रिपोर्ट की थी,परन्तु जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पांडे द्वारा फरियादी द्वारा दिए गए आवेदन में अपहरण मारपीट की रिपोर्ट दर्ज ना करते हुए जैथारी चौकी प्रभारी द्वारा गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दिन गुरुवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम सिलवानी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ अनिल भार्गव को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मैं रामभरोसी आदिवासी निवासी ग्राम धनगवां तहसील सिलवानी ने बताया कि ग्राम धनगवां मे दिनांक 2/01/2025 को मेरा पुत्र रीतेश आदिवासी ग्राम धनगवां मे नल के पास अन्नू आदिवासी से मामूली बहस या कहासुनी हुई थी जिसको लेकर अन्नू आदिवासी ने अपने पिता संतोष आदिवासी जो की ग्राम धनगंवा मे निवासरत है उनके पुत्र अन्नू के द्वारा अपने पिता संतोष आदिवासी को फोन करके गुंडे बदमाशो को बुलवाकर मेरे पुत्र रीतेश आदिवासी से मारपीट की देर शाम को वह रीतेश आदिवासी को संतोष आदिवासी, लगभग 5 लोग गांड़ी अल्टो मे डालकर अपहरण कर मेरे पुत्र रीतेश आदिवासी को उठा कर ले गये जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जैथारी पुलिस चौकी मे चौकी प्रभारी अरविन्द पांडे को रीतेश आदिवासी को मारपीट व अपहरण की लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा रीतेश आदिवासी के अपहरण मारपीट की एफआईआर ना करते हुये मनमानी तरीके से दिनांक 2/01/2025 को रीतेश आदिवासी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जबकि मुझ प्रार्थी रामभरोसी द्वारा मेरे पुत्र रीतेश आदिवासी के संबध मे मारपीट और आवेदन पुलिस चौकी मे दिया गया था।
यह कि अपहरण करता के रिश्तेदार महेश भोपाल पुलिस मे पदस्थ है उनके नाम की ग्राम मे हम लोगो को धमकी देता है।
आज दिनांक 9 जनवरी 2025 को हम समस्त लोग एसडीओपी कार्यालय सिलवानी आये यहां पर एसडीओपी महादेय, द्वारा हमसे मोखिक रूप् से यह गया कि जिन लोगो ने आपके पुत्र को अपहरण किया गया है उनको 4 बजे बुलवाकर उनसे बातचीत करेगें उसके बाद एफआईआर करेगें।
फरियादी ने बताया कि मेरे पुत्र रीतेश आदिवासी को अपहरण के 8 दिन हो गये है लेकिन पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कि गई है। मेरे पुत्र रीतेश आदिवासी को अपहरण करताओ से मुक्त कराया जावे मुझे मेरे पुत्र की कोई भी जानकारी भी नहीं है कि मेरा पुत्र जिंदा है या मर गया है। अतः महोदय तत्काल कार्यवाही की जावे कृपा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811