Let’s travel together.

8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम

0 81

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भीषण गर्मी के बीच पिछले आठ दिनों से पानी और बिजली संकट झेल रहे मुक्तापुर गांव के लोगों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। गांव की महिलाओं ने सुबह करीब 10 बजे खाली बर्तन लेकर भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

महिलाओं का आरोप है कि गांव में पिछले आठ दिनों से न तो नियमित बिजली मिल रही है और न ही पर्याप्त पेयजल। रातभर बिजली गुल रहने से बच्चे, बुजुर्ग और युवा भीषण गर्मी में परेशान हैं। वहीं पानी की समस्या के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी। महिलाएं काफी दूर से पानी ढोने को मजबूर है।

शनिवार को आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच करीब एक से डेढ़ घंटे तक बातचीत चली।

अंततः प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं और चक्का जाम समाप्त कर सड़क से हट गईं। इसके बाद हाईवे पर यातायात फिर से सुचारु हो सका।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही गांव में पानी और बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए गंभीर संकट बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811