Let’s travel together.

ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत दीवानगंज में  ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पंचायत के समक्ष रखे। बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उनकी पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए सरपंच गिरजेश नायक ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, आवास, पेंशन और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।

ग्रामीणों की भागीदारी से मजबूत होगा विकास

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और गांव के विकास से जुड़े निर्णय ग्रामीणों की सहमति एवं सहभागिता से ही लिए जाते हैं।

बैठक में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक सचिव रामप्रसाद मालवीय, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, उप सरपंच समीम खान पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम सभा का उद्देश्य गांव के विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं का निराकरण और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811