Let’s travel together.

अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

0 60

– क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्यभारत) के नेतृत्व में एकत्र हुए किसान

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्यभारत) के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए कृषि, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्रों को इस समझौते से बाहर रखने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समझौते के माध्यम से अमेरिकी कृषि उत्पादों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भारतीय किसानों के हित प्रभावित होंगे। किसानों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर कृषि, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्रों को मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने क्षेत्रीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में मूंग एवं उड़द फसल की शीघ्र गिरदावरी कराने, चना, मसूर एवं गेहूं उपार्जन का लंबित भुगतान तत्काल किसानों के खातों में जमा कराने, खरीदी गई उपज का पोर्टल पर दर्ज नहीं होने की समस्या का निराकरण कर भुगतान सुनिश्चित करने तथा खाद वितरण व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को दूर कर किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस मौके पर किसान संघ के मुकेश धाकड़, हेमंत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखा जाए।मूंग एवं उड़द फसल की गिरदावरी शीघ्र कराई जाए।चना, मसूर एवं गेहूं उपार्जन का लंबित भुगतान तत्काल किया जाए।पोर्टल पर दर्ज नहीं हुई खरीदी गई उपज का पंजीयन कर शीघ्र भुगतान कराया जाए।खाद वितरण व्यवस्था में सुधार कर किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811