Let’s travel together.

राष्ट्रपिता की प्रतिमा को अपमानित करने वाला निकला कांग्रेस का कार्यकर्ता,दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

0 89

रायसेन।राष्ट्रपिता की प्रतिमा को अपमानित करने वाला और कोई नहीं अपितु कांग्रेस का कार्यकर्ता ही निकला। कोतवाली पुलिस ने महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अपमानित करने वाले 02 आरोपीतो गिरफ्तार कर लिया हे। घटना के महज 02 घंटे के भीतर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया हे।मुख्य आरोपी अजहर उर्फ टाइगर कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता हे।

दिलचस्प बात यह हे कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा को अपमानित करने के विरोध में नगर कांग्रेस ने अपना आक्रोश जताया था। इस पर पुलिस एसडीओ प्रतिभा शर्मा ने कारवाही का आश्वासन दिया था।रायसेन पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है

02 जून को महामाया चौक रायसेन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कचरा फेंककर प्रतिमा को अपमानित करने का प्रयास किया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 03 म.प्र. सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा के समीप कचरा फेंककर प्रतिमा को विरूपित करने का तथ्य सामने आया।

गिरफ्तार आरोपी

आरिफ खान पिता यूसुफ खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 09, तालाब मोहल्ला, रायसेन।

अजहर कुरैशी पिता शेख कमर कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07, कसाई मोहल्ला, रायसेन

पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने साथी फैजान खान के साथ मिलकर उक्त कृत्य करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।फरार आरोपी फैज़ान की पुलिस तलाश जारी है।

उल्लेखनीय पुलिस योगदान

आरोपियों की त्वरित पहचान एवं गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक दीपक वर्मा, सउनि मनकर अहाके, प्र.आर. कृष्ण कुमार कटियार, सुरेन्द्र सिंह, माखन उइके, सतेन्द्र सिंह लोधी, आरक्षक शशांक दीक्षित, संदीप जैन, शिशुपाल, रवि रैकवार, रितेश पाठक, विशाल रघुवंशी एवं अजय जामले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811