Let’s travel together.

प्रधानमंत्री मोदी  के 12 साल बेमिसाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

0 44

5 जून से 21 जून तक होेंगे विविध कार्यक्रम

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने रखे विचार 

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश अनुसार देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए की गई, इसके पश्चात कार्यशाला में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि हम पार्टी कार्यालय में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम 12 साल बेमिसाल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में 12 साल विकास के विश्वास के और जन कल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जून माह में केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो कार्य हमें दिए गए हैं उन्हें बिंदुवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जून माह में संपन्न करना है जिसके लिए हमने अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग टोली बनाकर पदाधिकारी बनाए गए हैं जो निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम संपन्न करेंगे श्री शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी जिन्हें जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे सक्रियता के साथ निभाना है। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा 8 जून से 14 जून तक जिले भर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें हमारे केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश मंत्री गण, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल अध्यक्ष सभी शामिल होंगे । इसके अलावा 11 से 12 जून को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मीडिया से संवाद करेंगे । इसके अलावा 12 से 18 जून को जन कल्याण सेवा के आयोजन किए जाएंगे इसके साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, 15 से 18 जून तक सभागार बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, व्यापारी गण की बैठक आयोजित की जाएगी इसके साथ ही 19 जून से 20 जून तक प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी । वहीं 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पार्टी के द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी । इन सभी कार्यक्रमों के लिए टोलियों का गठन कर दिया गया है।

इस अवसर पर कार्यशाला में मौजूद पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी निचले स्तर पर जिले को दी गई है उसके अनुसार पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें आप सभी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे आप पूरे ईमानदारी के साथ करेंगे उन्होंने भाजपा जिला संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रायसेन जिले के काम की सहना प्रदेश स्तर पर भी होती है यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो रहा है।

कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बेहतर काम करने वाले मंडल अध्यक्षों का मंच पर स्वागत किया गया। संचालन महामंत्री केशव पटेल ने किया वहीं आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र पाल, दीपक रघुवंशी, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811