Let’s travel together.

अनथक प्रयासो के बाबजूद तन्मय हारा जिंदगी की जंग, 84 घंटे चले रेस्क्यू के वावजूद नहीं बच पाया बोरवेल में फंसा 8 साल का तन्मय

0 251

तारकेश्वर शर्मा

बैतूल।बैतूल में बोरवेल में गिरे तन्मय साहू की मौत हो गई है. आज  सुबह 6 बजे रेस्क्यू किया गया था. जांच के बाद डॉक्टरों ने तन्मय को मृत घोषित कर दिया. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. 84 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा

मध्य प्रदेश  के बैतूल में बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय की मौत हो गई है. 84 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह 6 बजे तन्मय को बोरवेल से बाहर निकाला गया था. मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच के बाद तन्मय को मृत घोषित कर दिया.

जनसंपर्क अधिकारी एसके तिवारी ने की है। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. अब शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम पांच बजे आठ साल का तन्मय दोस्तों संग लुका-छुपी खेलते-खेलते 400 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा था. घटना के बाद से एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग सहित 250 से ज्यादा लोग मांडवी गांव में रेस्क्यू में जुटे हुए थे.

चारसौ फीट गहरा बोरवेल नानक चौहान नाम के किसान के खेत पर था. दो साल से बोरवेल बंद था. जब तन्मय उसमें गिरा था, उस दौरान वह 55 फीट की गहराई पर फंस गया था. रेस्क्यू के दौरान रस्सी में फंदा (वर्टिकल लिफ्टिंग) के तन्मय को निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ ऊपर आने के बाद प्रयास असफल हो गया था और तन्मय 38 फीट की गहराई पर अटक गया था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू के लिए बोरवेल से करीब 30 फीट की दूरी पर बराबर गड्ढे की खुदाई शुरू की गई थी. शुरूआत में 46 फीट तक खुदाई करने के बाद 10 फीट होरिजेंटल खुदाई की गई थी.

मगर, खुदाई के दौरान पानी और कठोर चट्टानों के कारण रेस्क्यू में बार-बार बाधा आती रही. हर बार मुसीबतों को पार करके दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन अंत में तन्मय को नहीं बचाया जा सका.

घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीम भी मौके पर डटी रही थी. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार अधिकारियों के संपर्क में बने हुए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811