Let’s travel together.

सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया

0 182

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

गुजरी शाम करीब 7. 45 बजे पुराना बस स्टैंड के पास सागर रोड़ पर स्थित सुमित कंडया ज्वेलर्स की दुकान पर एक लुटेरा ग्राहक बनकर आया और दुकानदार सुमित कंडया से सोने की करधौनी दिखाने को बोला। जब दुकान के नोकर ने उसे सोने की अलग – अलग 4 करधौनी दिखाई तो उसने वजन और पैसे पूंछे फिर एक सोने की 26 लाख रुपए मूल्य की 200 ग्राम की करधौनी दिखाई तो देखते -देखते उसने हाथ में करधौनी उठाकर दुकान की बगल वाली गली में से दौड़ लगा दी। माजरा देखकर उसके पीछे दुकानदार सुमित कंडया ओर उसका नोकर ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी इनके साथ जनता ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी लेकिन चोर का साहस कमजोर निकला और कुछ दूर जाकर वो सड़क पर गिर गया।पकड़ा गया ओर दुकानदार सुमित कंडया ने उसके हाथ से करधौनी छुड़ा ली।

सर्राफा व्यापारी सुमित कंडया ने बताया कि उसका पूरा माल मिल गया है और लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया है।सब इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुलिस को पूछताछ में फिलहाल अपना नाम रवि जैन निवासी इंदौर बताया है पुलिस गहनता से उक्त लुटेरे से पूछताछ कर जांच में जुटी है। जांच उपरांत एफआईआर की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |     हिंदी पत्रकारिता: ‘मार्तंड’ के ‘उदंत’ की मूल तासीर अक्षुण्ण रहेगी !-अजय बोकिल     |     बेगमगंज में मासिक धर्म जागरूकता अभियान आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक     |     महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू     |     शिवपुरी में दूधियों की हड़ताल: दाम बढ़ाने पर अड़े, जनता परेशान, प्रशासन मौन     |     उप मुख्यमंत्री ने वर्न यूनिट का किया निरीक्षण     |     जल जीवन मिशन की प्रशिक्षण कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     अखिलेश भार्गव,भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष बने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811