Let’s travel together.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्द्र धनुष अभियान का हुआ शुभारंभ

0 173

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में इन्द्र धनुष अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सी बी एम ओ सहित अन्य डाक्टर उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में इन्द्र धनुष अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने किया इस अवसर पर पार्षद अमित जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर दीपप्रज्वलित कर मुख्य विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती स्मृति चौहान ने बताया कि इस इन्द्र धनुष अभियान के तहत् 0 से 5 वर्ष के उन बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है जो किसी कारण वश टीकाकरण से छूट गये थे इस अभियान के अंतर्गत टीकाकरण अभियान से छूटे बच्चों का सर्वे कराकर चिन्हांकित किया गया है तथा ऐसे बच्चों की सूची तैयार की गई है तथा इन छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण की योजना बनाई गई है तथा इस योजना अनुसार बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य है जो इस योजना अंतर्गत पूरा किया जाएगा । इस अवसर पर डा राजश्री तिडके सहित सभी डाक्टर एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811