Let’s travel together.

1000 स्क्वायर फीट के प्लाट पर नक्शे स्वीकृति का नहीं लगेगा शुल्क,इंदौर के विकास की नई इबारत लिखेंगे:पवार

0 201

रजनी खेतान

इंदौर । एनसीपी के महापौर प्रत्याशी कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि अगर वह महापौर बनते हैं तो इंदौर के विकास की नई इबारत लिखेंगे। जरूरतमंद परिवारों में से एक व्यक्ति को नगर निगम में नौकरी दी जाएगी तथा 1000 स्क्वेयर फीट के प्लाट पर नक्शा स्वीकृति का शुल्क नहीं देना होगा । छोटे से प्लाट के लिए नक्शा स्वीकृत कराने में भी हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। कुलदीप सिंह पवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी के सदस्य कार्य कर रहे हैं और मैं छात्र राजनीति से जुड़ा हुआ हूं और समाज सेवा में हमेशा सक्रिय रहता हूं । उन्होंने कहा कि अगर मैं महापौर बनता हूं तो अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करेंगे जिनके सर्विस के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिससे परिवारों का पालन पोषण सहज तरीके से हो सके। 60 वर्ष से के वृद्ध की संपत्ति कर में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी इसके साथ ही महिलाओं को संपत्ति कर में 50% की छूट मिलेगी। शहर का यातायात अव्यवस्थित है इसे सुगम बनाने के लिए बीआरटीएस को समाप्त करेंगे एवं चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करेंगे । श्री पवार का कहना है कि इंदौर को वाईफाई जोन बनाएंगे और कोरोना काल में लिए गए टैक्स लाइसेंस फीस माफ करना उनकी प्राथमिकता होगी। नगर निगम द्वारा लेबोरेटरी में 40% की छूट मिलेगी इसके अलावा बच्चों के खेलने कूदने के लिए इंडोर एवं आउटडोर खेल मैदान का निर्माण हर क्षेत्र में किया जाएगा। 1 वर्ष में काना नदी को स्वच्छ कर नए घाट का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि नो व्हीकल जोन ग्रीनरी को बढ़ाया जाएगा और आधुनिक पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा । शहर में ड्रेनेज एवं पानी की व्यवस्था ठीक करेंगे साथ ही सब्जी फल का हॉकर्स जोन अलग से बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811