Let’s travel together.

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, सेमरा के नाले से बोरों में भरकर ले जाए गए आधार कार्ड और बैंक पासबुक

0 72

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा में नाले में पड़े मिले आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की खबर सोमवार को एमपी टुडे में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद इसका बड़ा असर देखने को मिला।

मंगलवार को विदिशा से फोर व्हीलर वाहन में पहुंचे चार व्यक्तियों ने नाले में पड़े दस्तावेजों को एक-एक कर बीनना शुरू किया। काफी देर तक चली इस कार्रवाई के दौरान आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य कागजातों को बोरों में भरकर अपने साथ ले जाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार नाले में बड़ी संख्या में लोगों के आधार कार्ड और बैंक संबंधी दस्तावेज बिखरे पड़े थे, जिससे लोगों में चिंता और आशंका का माहौल बना हुआ था। खबर सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही संबंधित लोग सक्रिय हुए और दस्तावेजों को हटाने की कार्रवाई की गई। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दस्तावेज नाले में किसने फेंके थे और उन्हें लेने पहुंचे चार लोग कौन थे।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे संवेदनशील दस्तावेज खुले में मिलने से साइबर फ्रॉड और बैंक धोखाधड़ी जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता था। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों का कहना था कि डाक विभाग में यह मुख्य दस्तावेज वितरित करने के लिए आए थे लेकिन इनको वितरित नहीं गया और नाले में फेंक दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811