Let’s travel together.

पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे

0 76

जिला पंचायत सीईओ ने जल संरक्षण पर दिया जोर

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

हर परिवार का होता है ये सपना कि भले ही छोटा क्यों न हो पर घर हो अपना ओर जब साकार होता है अपने घर का सपना तो खिल उठते हैं परिवार के चेहरे ऐसा ही कुछ देखने को मिला गौडी गांव में जब जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने हितग्राहियों को पीएम आवास कि प्रतीकात्मक चाबी सौंपी तो उनके चेहरे खिल उठे।

दरअसल कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मार्गदर्शन में गौडी गांव में आवास एवं सह रोजगार दिवस का आयोजन हुआ जिसमें जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर परिवार के पास स्वयं का मकान स्वयं की छत के सपने को साकार करने की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को आवास कि प्रतीकात्मक चाबी सौंपते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है जल नहीं तो जीवन नहीं इसलिए जल की एक एक बूंद का संरक्षण करना बेहद जरूरी है तेजी से घटते भूजल स्तर को बचाने की दिशा में प्रत्येक ग्रामीण प्रत्येक परिवार को आगे आना होगा अपने अपने घरों में गांव में आसपास पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने तक उनकी सेवा करनी होगी साथ ही वृक्षों को बेमतलब कटने से रोकना होगा वृक्षों की रक्षा मतलब अपने जीवन की सुरक्षा है

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी, किश्तों के प्रावधान एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्रामीण जनभागीदारी के तहत प्रत्येक घर में सोखता गड्डा निर्माण अवश्य करवाएं आवास दिवस के उपलक्ष्य में सीईओ श्री बिश्वरंजन ने हितग्राही श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती सुनीता बाई, श्रीमती रंजीता वर्मा, श्रीमती कविता एवं श्रीमती दुलारी को प्रतिकात्मक चाबी सौंपी। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने गोढ़ी में चल रहे प्रधानमंत्री आवास एवं सोखता गड्डा निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों एवं ग्रामीणजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और आजीविका संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी गई। “नवा तरिया आय के जरिया” पहल के तहत बताया गया कि नवा तरिया निर्माण से जल संरक्षण के साथ-साथ योजनाओं के अभिसरण से महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। ग्राम पंचायतों में स्थापित क्यूआर कोड से योजनाओं की जानकारी लेने हेतु हितग्राहियों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीबी जीरामजी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।

राशन की शिकायत पर पीडीएस दुकान का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

ग्राम गोढ़ी प्रवास के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक को सही तरीके से राशन वितरण करने एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सरपंच श्री राम खिलावन कनौजे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811